ऋण ले अमीर कर रहे मौज, किसान आत्महत्या
Updated at : 28 Feb 2018 4:13 AM (IST)
विज्ञापन

महंगाई व बेरोजगारी रोकने में केंद्र सरकार को बताया विफल नोटबंदी से अमीरों को हुआ फायदा, कतार में मर गये कई गरीब नाला : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जामताड़ा जिला का छठा जिला सम्मेलन मंगलवार को झंडोत्तोलन कर शुरू किया गया. झंडोत्तोलन वरिष्ठ कार्यकर्ता हीरालाल माजि ने किया. इसके बाद शहीद की बेदी पर माल्यार्पण किया […]
विज्ञापन
महंगाई व बेरोजगारी रोकने में केंद्र सरकार को बताया विफल
नोटबंदी से अमीरों को हुआ फायदा, कतार में मर गये कई गरीब
नाला : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जामताड़ा जिला का छठा जिला सम्मेलन मंगलवार को झंडोत्तोलन कर शुरू किया गया. झंडोत्तोलन वरिष्ठ कार्यकर्ता हीरालाल माजि ने किया. इसके बाद शहीद की बेदी पर माल्यार्पण किया गया. प्रतिनिधि सत्र की अध्यक्षता भूतनाथ सोरेन, नमिता गोरांई, हर प्रसाद खां ने संयुक्त रूप से की. सभा को संबोधित करते हुए राज्य सचिव केडी सिंह ने कहा कर्ज लेकर किसानों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है. वहीं नीरव व विजय माल्या जैसे अमीर विदेशों में मौज कर रहे हैं.
बेरोजगारी, महंगाई चरम पर है. वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के समय भाजपा वालों ने झूठा आश्वासन देकर सरकार में काबिज हुई. वर्तमान प्रधानमंत्री ने हर साल एक करोड़ युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था. लेकिन आज कितने को नौकरी मिली सबके सामने है. युवा वर्ग मायूस व हतास हैं. कहा नोटबंदी में लोगों को कितना फायदा हुआ जग जाहिर है. मंहगाई रोकने में सरकार पूरी तरह व फल है. कहा भाजपा गरीबों की नहीं बल्कि अंबानी, अडानी जैसी पूंजीपतियों की पार्टी है. इस सरकार से किसान, मजदूर, शिक्षित युवा एंव मध्यम वर्ग को किसी प्रकार का लाभ नहीं होने वाला है.
कालाधन का जिक्र करते हुए कहा कि अबतक न तो कालाधन वापस आया और न ही किसी के खाते में ही गया. कहा कि केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार है. इस अवसर पर केेंद्रीय कमेटी सदस्य राजेंद्र यादव, चिंतामनी मंडल, जिला सचिव कानाई माल पहाड़िया, पूर्व विधान पार्षद भूतनाथ सोरेन, हीरालाल माजी, तुषार कांति मंडल, अशोक मंडल, कालीपद राय, गौर रवानी, जियाराम हेंब्रम, विमलकांत घोष आदि उपस्थित थे.
रघुवर सरकार में अफसरशाही चरम पर : गांगुली
झारखंड का चर्चा करते हुए केंद्रीय कमेटी के सदस्य पीके गांगुली ने कहा कि रघुवर सरकार में अफसरशाही चरम पर है. लोग इस सरकार से त्रस्त है. कहा कि राज्य में संताल परगना व छोटानागपुर कास्तकारी अधिनियम में संसोधन कर यहां के मूल वासीयों को भगाना चाहती है. पूंजीपतियों को बसाना चाहती है. पार्टी इसे कभी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. आंदोलन को तीव्र करना पड़ेगा. अपनी कमजोरी छीपाने के लिए वर्षों से कार्य कर रहे पारा शिक्षकों को हटाने की साजिश की जा रही है.
दादा-परदादा के समय से खोले गये विद्यालय को बंद कर ग्रामीण बच्चों को शिक्षा से दूर करना चाहती है. पार्टी गांव गांव में आंदोलन तेज करेगी. कहा चार साल से केवल घोषणा हो रही है. गरीबों के लिए कार्य नहीं हुआ है. पार्टी कार्यकर्ताओं को आंदोलन के लिए तैयार रहने को कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




