बहरमपुर व मालदा से 15 लाख के जाली नोट के साथ तीन गिरफ्तार

सीमावर्ती इलाके में एनआइए भी कर रही कार्रवाई फरक्का : मुर्शिदाबाद जिला के बहरमपुर थाना पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चला कर थाना क्षेत्र के बनजेटिया के समीप छापेमारी कर छह लाख रुपये जाली नोट के साथ तीन अपराधियों को धर दबोचा है. वहीं मालदा जिले के बैष्टव नगर से 8.98 […]
सीमावर्ती इलाके में एनआइए भी कर रही कार्रवाई
फरक्का : मुर्शिदाबाद जिला के बहरमपुर थाना पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चला कर थाना क्षेत्र के बनजेटिया के समीप छापेमारी कर छह लाख रुपये जाली नोट के साथ तीन अपराधियों को धर दबोचा है. वहीं मालदा जिले के बैष्टव नगर से 8.98 लाख जाली नोट के साथ हबीब नामक एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. एसपी मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बांग्लादेश से काफी संख्या में जाली नोटों का खेप लाया गया है.
बहरमपुर व मालदा से…
इसी सूचना पर पुलिस ने सघन अभियान चलाया था. इस क्रम में मालदा जिला के बैस्टवनगर के शुभापुर निवासी मतीउर रहमान, रवि शेख व मदन मंडल को संदिग्ध अवस्था में पाया गया. तीनों की तलाशी लेने पर तीनों के पास से छह लाख के जाली नोट बरामद हुए. बरामद जाली नोटों में 388 पीस 500 के तथा 203 पीस 2000 के नोट हैं.
एनआइए ने भी मालदा से एक को दबोचा : वहीं विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एनआइए की टीम व 24 बटालियन के खुफिया टीम ने संयुक्त छापेमारी करते हुए बांग्लादेश से सटे मालदा जिला के सीमाई क्षेत्र से 8 लाख 96 हजार जाली नोट के साथ गुरुवार की रात्रि एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. हालांकि इस मामले में कोई भी कुछ बताने से कतरा रहे हैं.
सूत्रों की मानें तो इस क्षेत्र में लगातार एनआइए की टीम कार्रवाई कर रही है. हाल ही में एसटीएफ व एनआइए की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुर्शिदाबाद जिला के सागरदिघी थाना अंतर्गत नयाग्राम स्थित गैरेज से भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ जमात-उल-मुजाहिद्दीन के एक आतंकी को गिरफ्तार कर कोलकाता ले गयी थी. गौरतलब हो कि लगातार इस क्षेत्र में जाली नोट के कारोबार बढ़ने से अापराधिक गतिविधियां भी तेज हुई है. इस कारण एनआइए, सीआइडी, एसटीएफ सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों की नजर इस क्षेत्र पर है.
बांग्लादेश से भारत लाया जा रहा जाली नोट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




