पति ने शराब नहीं छोड़ी, तो पत्नी ने कर ली आत्महत्या
Updated at : 12 Jan 2018 5:24 AM (IST)
विज्ञापन

पति के नशे की लत से परेशान थी माला संतोष ने नहीं छोड़ी शराब , तो ख्ुद छोड़ दी दुनिया जामताड़ा : पति ने शराब पीना नहीं छोड़ा तो, नाराज पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह मामला जामताड़ा थाना क्षेत्र के गायछांद मुहल्ले का है. गायछांद निवासी संतोष बाउरी रिक्शा चलाकर गुजारा करता […]
विज्ञापन
पति के नशे की लत से परेशान थी माला
संतोष ने नहीं छोड़ी शराब , तो ख्ुद छोड़ दी दुनिया
जामताड़ा : पति ने शराब पीना नहीं छोड़ा तो, नाराज पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह मामला जामताड़ा थाना क्षेत्र के गायछांद मुहल्ले का है.
गायछांद निवासी संतोष बाउरी रिक्शा चलाकर गुजारा करता है. साथ ही रोज-रोज घर शराब पीकर आता है. इससे उसकी पत्नी माला बाउरी नाराज थी. वह उसे शराब छोड़ने का दबाव बना रही थी. इसके बाद भी वह संतोष ने शराब पीने नहीं छोड़ा. बुधवार को भी रोज की तरह शराब के नशे में घर पहुंचा. इसको लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया.
इससे नाराज होकर माला ने गुरुवार को घर में साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलते ही जामताड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया. वहीं सूचना मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल भी पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




