शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो पकड़ाये

Updated at : 11 Jan 2018 6:55 AM (IST)
विज्ञापन
शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो पकड़ाये

मिहिजाम : बुधवार को मिहिजाम थाना मोड़ के पास दो पहिया वाहन चालकों की जांच ब्रेथ एनालाइर से की गयी. ताकि पता चल सके चालक नशे में हैं या नहीं. इलाके में पहली बार इस यंत्र का उपयोग किया गया है. परिवहन विभाग व स्थानीय पुलिस के सहयोग से अभियान चलाया गया. इससे वाहन चालकों […]

विज्ञापन

मिहिजाम : बुधवार को मिहिजाम थाना मोड़ के पास दो पहिया वाहन चालकों की जांच ब्रेथ एनालाइर से की गयी. ताकि पता चल सके चालक नशे में हैं या नहीं. इलाके में पहली बार इस यंत्र का उपयोग किया गया है. परिवहन विभाग व स्थानीय पुलिस के सहयोग से अभियान चलाया गया. इससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया. कई वाहन चालक रास्ता बदल कर निकले. दो मोटरसाइकिल सवार पकड़ाये, जिसने शराब पी रखी थी. अभियान में थाने के एएसआइ चंदन सिंह, हरीशंकर सिंह, सांतनु सिंह, राकेश कुमार, जगदीप कुमार आदि शामिल थे. पुलिस ने मौके पर धराये दर्जन भर दो पहिया वाहनो को थाने ले गयी. बताया कि यह अभियान परिवहन विभाग द्वारा आगे भी जारी रखा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola