मेढ़ काटने पर विवाद, खेत में छिड़ी जंग, तीन जख्मी

Updated at : 20 Sep 2017 5:35 AM (IST)
विज्ञापन
मेढ़ काटने पर विवाद, खेत में छिड़ी जंग, तीन जख्मी

पथरगामा : पथरगामा थाना क्षेत्र के पड़ुवा ग्राम में मंगलवार को हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गये हैं. मामला जमीन विवाद का बताया जाता है. इस संबंध में पीड़ित विरेंद्र यादव ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने प्राथमिकी में कहा है कि मंगलवार को उन्हें सूचना मिली कि गांव […]

विज्ञापन

पथरगामा : पथरगामा थाना क्षेत्र के पड़ुवा ग्राम में मंगलवार को हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गये हैं. मामला जमीन विवाद का बताया जाता है. इस संबंध में पीड़ित विरेंद्र यादव ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने प्राथमिकी में कहा है कि मंगलवार को उन्हें सूचना मिली कि गांव का ही कुंदन कुमार नाम का व्यक्ति उनके खेत का मेढ़ काट रहा था. वे खेत गये और कुंदन को ऐसा करने से मना कर दिया. इतने में ही कुंदन उनपर उल्टे भड़क गया और गाली गलौज कर मारपीट करने लगा.

देखते देखते कुंदन के कुछ समर्थक बगल में मवेशी चरा रहे थे. वे भी कुंदन के साथ मिल गये और उनसे भिड़ गये. वीरेंद्र ने यह भी कहा है कि बीच बचाव के लिए आये उनके भाई जयकांत यादव, मां राधा देवी भी पहुंची. उन लोगों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया. साथ ही मां राधा देवी के गले में चांदी के पांच भर का चेन भी छीन लिया. वीरेंद्र ने आवेदन देकर न्याय की गुहार पुलिस से लगायी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. घायलों का अस्पताल में इलाज कराया गया है.

प्राथमिकी में कुंदन कुमार के साथ-साथ गांव के ही बहादुर यादव, कैलू यादव, नकुल यादव को भी आरोपित बनाया गया है. पुलिस ने पथरगामा थाना में कांड संख्या 101/17 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. थानेदार संजय जनक मूर्ति ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola