पान मसाला व्यापारी की दुकान से 40 हजार की संपत्ति चोरी

नारायणपुर : थाना क्षेत्र सेंधमारी करने वाले चोरों का सेफ जॉन बनता जा रहा है. पिछले एक पखवारा में करीब 15 से अधिक दुकानों और घर में चोरी हो चुकी है, लेकिन एक भी मामले का उद्भेदन नारायणपुर पुलिस नहीं कर पायी है. वहीं सोमवार की रात्रि नारायणपुर बाजार के पान मसाला व्यापारी केदार मंडल […]
नारायणपुर : थाना क्षेत्र सेंधमारी करने वाले चोरों का सेफ जॉन बनता जा रहा है. पिछले एक पखवारा में करीब 15 से अधिक दुकानों और घर में चोरी हो चुकी है, लेकिन एक भी मामले का उद्भेदन नारायणपुर पुलिस नहीं कर पायी है. वहीं सोमवार की रात्रि नारायणपुर बाजार के पान मसाला व्यापारी केदार मंडल के दुकान में चोरों ने छप्पर फाड़ कर करीब 40 हजार की संपत्ति चोरी कर ली. ज्ञात हो कि यह दुकान थाना से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर है. मामले की लिखित शिकायत करते हुए दुकानदार ने बताया कि सोमवार को दुकान बंद कर अपने घर चला गया था. मंगलवार की सुबह जब दुकान खोला तो छत क्षतिग्रस्त और दुकान की सारी सामग्री गायब पायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




