मिहिजाम फुटबॉल मैदान के दखल दियानी पर रोक लगाने की मांग

Updated at : 20 Sep 2017 5:33 AM (IST)
विज्ञापन
मिहिजाम फुटबॉल मैदान के दखल दियानी पर रोक लगाने की मांग

खेल मैदान को भू-माफिया द्वारा गलत तरीके से रजिस्ट्री कराने का मामला जामताड़ा : मिहिजाम नगर पंचायत वार्ड नंबर सात के खेल मैदान को भू-माफिया द्वारा गलत तरीके से रजिस्ट्री कराने एवं सौलहआना आपत्ति के बावजूद नामांकरण को लेकर दखल दिलाने हेतु भू-माफियों ने अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन दिया था. जिसे लेकर अनुमंडल ने गलत […]

विज्ञापन

खेल मैदान को भू-माफिया द्वारा गलत तरीके से रजिस्ट्री कराने का मामला

जामताड़ा : मिहिजाम नगर पंचायत वार्ड नंबर सात के खेल मैदान को भू-माफिया द्वारा गलत तरीके से रजिस्ट्री कराने एवं सौलहआना आपत्ति के बावजूद नामांकरण को लेकर दखल दिलाने हेतु भू-माफियों ने अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन दिया था. जिसे लेकर अनुमंडल ने गलत ढंग से दखल दिलाने का निर्देश दिया. इसी एवज में नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सलील रमण द्वारा व्यवहार न्यायालय जामताड़ा में बिक्रीनामा दलील को खारिज के लिए टाइटल सूट किया गया. साथ ही एलआरडीसी कोर्ट में म्यूटेशन के विरुद्ध खारिज का भी आवेदन दिया गया. जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी के आदेश को नि:प्रभावी बतया.
इसके बाद सलील रमण ने व्यवहार न्यायालय में टाइटल सूट में इंजेंशन पिटिशन दाखिल किया. परंतु कोई भी भू-माफिया बार-बार नोटिस के बावजूद उपस्थित नहीं हुए. इसी सभी संदर्भ में सलील रमण ने दखल दियानी न होने के लिए एवं सभी लंबित मामलों की जानकारी देते हुए लिखित आवेदन उपायुक्त महोदय जामताड़ा, एसपी जामताड़ा, अनुमंडल पदाधिकारी जामताड़ा एवं अंचलाधिकारी जामताड़ा को लिखा. चूंकि जब तक न्यायालय में वाद लंबित है तब तक फुटबॉल मैदान पर होने वाले दखल दियानी एवं किसी भी कार्य को बंद रखा जाना चाहिये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola