प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान 2017

Updated at : 25 Jul 2017 6:07 AM (IST)
विज्ञापन
प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान 2017

प्रतिभाओं को मिली हौसले की उड़ान प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान. जिले के प्रतिभावान छात्र-छात्राओ ंको किया गया सम्मानित जामताड़ा : प्रभात खबर की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह का अयोजन सोमवार को रेडक्रॉस सभागार में किया गया. समारोह का उदघाटन मुख्य अतिथि उपायुक्त रमेश कुमार दुबे, नपं अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल, एसडीओ नवीन कुमार, एसडीपीओ पूज्य […]

विज्ञापन

प्रतिभाओं को मिली हौसले की उड़ान

प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान. जिले के प्रतिभावान छात्र-छात्राओ ंको किया गया सम्मानित
जामताड़ा : प्रभात खबर की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह का अयोजन सोमवार को रेडक्रॉस सभागार में किया गया.
समारोह का उदघाटन मुख्य अतिथि उपायुक्त रमेश कुमार दुबे, नपं अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल, एसडीओ नवीन कुमार, एसडीपीओ पूज्य प्रकाश, शिक्षाविद् डीडी भंडारी, प्रो काली कुमार घोष, समाजसेवी कराली चरण सर्खेल ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान जिले के विभिन्न बोर्ड से पास होने वाले 150 छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया.
ऐसे आयोजन से छात्राें काे मिलती है ऊर्जा
प्रभात खबर द्वारा उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं काे सम्मानित करने का कार्य लगातार सभी जिले में करते आ रहा है. इस समारोह में सम्मानित करने पर छात्र-छात्राओं काे ऊर्जा मिलती है. कहा कि आज के समय में जीवन के प्रति आपका नजरिया और सोच बदलने की जरूरत है. कहा कोई भी कार्य प्रतिबद्धता से करें तभी खुशी मिलेगी. स्कूल-कॉलेज में जो शिक्षा दिया जाता है उससे आपके सोच के नजरिया बदल सकता है. शिक्षा का मुख्य उद्देश्य व्यक्तित्व का चरित्र निर्माण तथा सोचने की शक्ति होती है.-रमेश कुमार दुबे, डीसी, जामताड़ा
मेहनत कर और आगे बढ़े
प्रभात खबर का यह सराहनीय कदम है. समारोह में सम्मानित छात्र-छात्रा का अभी शुरुआती दौर है. आगे जीवन में बहुत कुछ करना है. मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत करनी है. तभी आगे बढ़ पायेंगे.
-नवीन कुमार, एसडीओ, जामताड़ा
बच्चों को मन लगाकर पढ़ने की जरूरत
अखबार हर अच्छे-बुरे को समाज के बीच लाने का कार्य करता है. अखबार समाज का आईना है. प्रभात खबर निरंतर कई साल से उत्कृष्ट बच्चों को सम्मान देने का कार्य कर रहा है. यह सराहनीय कदम है. बच्चों को आगे बढ़ने में माता-पिता का अहम योगदान होता है. प्रभात खबर प्रतिभावान बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए अभिभावक जैसी भूमिका निभा रहा है. बच्चों को काफी मन लगा कर पढ़ने की जरूरत है
वीरेंद्र मंडल, नपं अध्यक्ष, जामताड़ा
लक्ष्य बनायें, मिलेगी सफलता
प्रभात खबर लगातार अच्छे अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते आ रहा है. सभी छात्र-छात्राएं आगे भी अच्छे परिणाम लायें ताकि जिला में ही नहीं बल्कि राज्य व देश में नाम रोशन कर सके. -डीडी भंडारी, शिक्षा विद
छात्रों को मिलता है प्लेटफॉर्म : एसडीपीओ
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूज्य प्रकाश ने कहा कि प्रभात खबर छात्र-छात्राओं को तराशने का कार्य कर रहा है़ इससे छात्रों को एक प्लेटफाॅर्म मिलता है. आप अभी से ही मेहनत करें तो जरूर सफलता मिलेगी़
इंटर के बाद करें लक्ष्य का चयन
समाज सेवा का कार्य करने में सबसे आगे प्रभात खबर है. प्रभात खबर ने उत्कृष्ट छात्र- छात्राओं को सम्मानित करने में इतिहास बनाया है. छात्रों की प्रतिभा को निखार कर सम्मान करने का कार्य काफी सराहनीय है. सभी छात्र-छात्राओं को अभी बहुत आगे बढ़ना है. आगे बढ़ना छात्रों के लिए चुनौती है. मैट्रिक व इंटर पास के बाद अहम फैसला चुनने में अभिभावक छात्रों की रूचि को देखते हुए चिह्नित करें.
जीएन खान, प्राचार्य, डीएवी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola