संगठन मजबूती पर भी दिया जोर

Updated at : 17 Jul 2017 6:52 AM (IST)
विज्ञापन
संगठन मजबूती पर भी दिया जोर

जामताड़ा : स्थानीय किसान भवन में रविवार को भाजपा महिला मोरचा जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंचल देवी ने की. साथ ही जिला प्रभारी शर्मिला रजक, नपं अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल, जिलाध्यक्ष सुकमुनी हेंब्रम उपस्थित थे. इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं को फलदार पौधा देकर पर्यावरण सुरक्षा को लेकर जागरूक किया. साथ […]

विज्ञापन

जामताड़ा : स्थानीय किसान भवन में रविवार को भाजपा महिला मोरचा जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंचल देवी ने की. साथ ही जिला प्रभारी शर्मिला रजक, नपं अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल, जिलाध्यक्ष सुकमुनी हेंब्रम उपस्थित थे. इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं को फलदार पौधा देकर पर्यावरण सुरक्षा को लेकर जागरूक किया. साथ ही संगठन को मजबूत करने पर भी चर्चा की गयी. जिला प्रभारी शर्मिला रजक ने कहा कि महिला मोरचा को हम सभी को मिलकर मजबूत करना है.

सभी सदस्य को गांव-गांव जाकर सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलायी जा रही योजना की जानकारी देना है. इस अवसर पर नपं अध्यक्ष सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेंद्र मंडल ने कहा कि महिलाओं की लगभग आधी आबादी है. इसलिए संगठन में महिलाओं की भागीदार बहुत ही जरूरी है. महिलाओं को संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए एवं केंद्र तथा राज्य सरकार की उपलब्धियों को महिलाओं को बताना चाहिए. अधिक-से-अधिक संख्या में महिलाओं को भाजपा के साथ जोड़ना चाहिए. इस मौके पर तरूण गुप्ता, लक्ष्मण प्रसाद, प्रकाश दुबे, संजु देवी, सुभाष प्रसाद, प्रमिला शर्मा, मुकेश यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola