प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

Updated at : 14 Jul 2017 5:12 AM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

आक्रोश. यूथ कांग्रेस ने यात्रियों पर आतंकी हमले का विरोध जामताड़ा : अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में जामताड़ा में यूथ कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया़ यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद क्षत्रिय ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया. इस दौरान भाजपा सरकार के विरोध में नारे लगाये. जिलाध्यक्ष ने कहा […]

विज्ञापन

आक्रोश. यूथ कांग्रेस ने यात्रियों पर आतंकी हमले का विरोध

जामताड़ा : अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में जामताड़ा में यूथ कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया़ यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद क्षत्रिय ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया. इस दौरान भाजपा सरकार के विरोध में नारे लगाये. जिलाध्यक्ष ने कहा कि अमरनाथ यात्रियों पर हमले हो रहे हैं, मारे भी जा रहे हैं और प्रधानमंत्री विदेश यात्रा कर रहे हैं. जब पहले से ही सुरक्षा की पुख्ता इंतेजाम रहती है तो कैसे यात्री आतंकी हमले का शिकार होते हैं.
इसका मतलब भारत की सुरक्षा व्यवस्था केवल नाम का ही है़ प्रधानमंत्री ने चुनाव से पूर्व कहा था कि जब वे प्रधानमंत्री बनेंगे़ पाकिस्तान एक भारतीय सैनिक को मारेगा तो जबाव में भारत दस पाकिस्तानी सैनिक को मारेंगे़ लेकिन सबसे ज्यादा सैनिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समय में ही मारे गये़ गरीबों के लिए यह सरकार नहीं बनी है़ काॅरपोरेट घरानों की मदद के लिए बनी है़ इस मौके पर विधायक डॉ इरफान अंसारी, जिलाध्यक्ष प्रभु मंडल, यूथ कांग्रेस के विधान सभाध्यक्ष तनवीर आलम, उपाध्यक्ष दानिश रहमान, जिला महासचिव सकिना खातून, अहमद अंसारी, हमिद सुमन, नरेश हांसदा, निरूद मुर्मू, सुधीर किस्कू, अरूण मंडल, बबलू मंडल आदि थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola