सहिया को कार्य करने में होगी सहूलियत

Updated at : 13 Jul 2017 5:07 AM (IST)
विज्ञापन
सहिया को कार्य करने में होगी सहूलियत

िवतरण Â 172 सहिया को मिली साइकिल, कार्यक्रम में डॉ दिनेश अखौरी बोले जामताड़ा : जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वाधान में बुधवार को 172 सहिया के बीच साइकिल का वितरण डीआरसीएसओ डॉ दिनेश कुमार अखौरी, डीपीसी पंकज कुमार ने किया. डीआरसीएसओ डॉ अखौरी ने कहा कि आज का साइकिल वितरण का अंतिम कार्यक्रम है़ अब […]

विज्ञापन

िवतरण Â 172 सहिया को मिली साइकिल, कार्यक्रम में डॉ दिनेश अखौरी बोले

जामताड़ा : जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वाधान में बुधवार को 172 सहिया के बीच साइकिल का वितरण डीआरसीएसओ डॉ दिनेश कुमार अखौरी, डीपीसी पंकज कुमार ने किया. डीआरसीएसओ डॉ अखौरी ने कहा कि आज का साइकिल वितरण का अंतिम कार्यक्रम है़ अब जिले की सभी सहिया को साइकिल मिल चुकी है. सहिया को गांव में कार्य करने में काफी सुविधा होगी़ गांव से प्रखंड उपस्वास्थ्य केंद्र या अन्य कार्यक्रम में भाग लेने में काफी सहूलियत होगी़
वहीं डीपीसी पंकज कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के सभी प्रकार के कार्यक्रम को गांव में घर घर पहुंचाने का कार्य सहिया करती है़ सभी प्रकार योजना के बारे में लोगों को जागरूक करती है़ इसके लिए सरकार ने जिले की सभी सहिया को साइकिल दी है, ताकि सहिया समय पर अपने कार्य को पूरा कर सके. इस मौके पर बीटीटी साहिक अली, मरजीना खातून, रमेश कुमार, अवध बिहारी राम, प्रदीप कर, बलदेव मरांडी, लक्ष्मी मंडल, सहिया पुष्पा देवी, मुन्ना मंडल, छम्मो देवी, सुनीता किस्कू, कलिता किस्कू, सावित्री देवी सहित अन्य उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola