भाजपा सरकार गरीब व किसान विरोधी : अशोक

जामताड़ा : झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य अशोक मंडल ने शनिवार को नारायणपुर प्रखंड के रूपडीह पंचायत में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान कई लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की. रूपडीह पंचायत की मुखिया रानी बास्की की मौजूदगी में आबिब मियां, भीम मंडल, समसूल मियां, लगन मुर्मू, बानेश्वर मुर्मू, हीरालाल मंडल, कंकु मुर्मू, खलील मियां, […]
जामताड़ा : झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य अशोक मंडल ने शनिवार को नारायणपुर प्रखंड के रूपडीह पंचायत में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान कई लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की. रूपडीह पंचायत की मुखिया रानी बास्की की मौजूदगी में आबिब मियां, भीम मंडल, समसूल मियां, लगन मुर्मू, बानेश्वर मुर्मू, हीरालाल मंडल, कंकु मुर्मू, खलील मियां, कालू मियां, मूमताज बेगम ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की. अशोक मंडल ने कहा कि झामुमो ही एक ऐसा दल है जो राज्य का विकास कर सकता है.
भाजपा सरकार ने राज्य में जबरन एसपीटी-सीएनटी एक्ट में संशोधन किया. जो झामुमो के आंदोलन के कारण सरकार को इसे वापस लेना पड़ा. झामुमो ने हमेशा गरीब किसानों के लिए लड़ाई लड़ी और गरीब, किसान के साथ है. कहा भाजपा से विकास होने वाला नहीं है. यी सरकार पूंजीपति के लिए बनी है. भाजपा सरकार गरीब, किसान विरोधी है. जनता ऐसे सरकार से उब चुकी है. समय आने पर भाजपा सरकार को जनता मुंहतोड़ जबाब देने के लिए तैयार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




