चौकीदारों को चार माह से नहीं मिला वेतन

कुंडहित : कुंडहित प्रखंड के चौकीदारों एवं दफादरों को चार माह से वेतन नहीं मिला है. इससे चौकीदारों के समक्ष भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. सपन सिंह, उत्तम सिंह, बाबलू फौजदार, जिया रविदास, समराई बागती सहित अन्य चौकीदारों ने बताया कि चार माह से वेतन नहीं मिलने से परिवार का भरण पोषण करना […]
कुंडहित : कुंडहित प्रखंड के चौकीदारों एवं दफादरों को चार माह से वेतन नहीं मिला है. इससे चौकीदारों के समक्ष भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. सपन सिंह, उत्तम सिंह, बाबलू फौजदार, जिया रविदास, समराई बागती सहित अन्य चौकीदारों ने बताया कि चार माह से वेतन नहीं मिलने से परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो गया है.
बच्चों के स्कूल के फीस नहीं भरा गया है. दुकान में चार माह का बकाया हो जाने से दुकानदार राशन देने से इनकार कर रहा है. चौकीदारों से हमेशा ड्यूटी ली जाती है, लेकिन समय पर वेतन नहीं दिया जाता है. चार माह से वेतन नहीं मिलने के कारण चौकीदारों में आक्रोश देखी गयी है. चौकीदारों ने उपायुक्त से वेतन भुगतान कराने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




