Jfc youth team : जेएफसी यूथ टीम की लगातार चौथी जीत

Updated at : 27 Jan 2025 10:43 PM (IST)
विज्ञापन
Jfc youth team : जेएफसी यूथ टीम की लगातार चौथी जीत

jamshedpur sports news football. जेआरडी में खेले गये यूथ फुटबॉल लीग के एक मैच में जेएफसी यूथ टीम ने जीत हासिल की.

विज्ञापन

जमशेदपुर. जमशेदपुर एफसी की यूथ टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में सोमवार को खेले गये अंडर-17 यूथ लीग के एक मैच में इंटर काशी को 4-0 से मात दी. लगातार चौथी जीत हासिल करने वाली जेएफसी यूथ टीम 12 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गयी है. जेएफसी के लिए 38वें मिनट में सेराम ने पहला गोल किया. 45वें मिनट में सत्यजीत ने दूसरा गोल करके टीम की बढ़त दोगुनी की. दूसरे हाफ के शुरू होते ही सेराम ने अपना दूसरा गोल करते हुए जेएफसी की बढ़त 3-0 कर दी है. 57वें मिनट में जुआला ने एक गोल दागते हुए जेएफसी को मुकाबले में 4-0 की अजेय बढ़त दिला दी. जेएफसी यूथ का अगला मैच 30 जनवरी को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ओडिशा से होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola