सुनिधि चौहान के सुरों पर झूमा XLRI जमशेदपुर, 12 हजार छात्रों ने किया वेलकम

Author :Sameer Oraon
Published by :Sameer Oraon
Updated at :17 Nov 2025 10:23 PM
विज्ञापन
XLRI Jamshedpur

मंच पर परफॉर्म करती सुनिधि चौहान, Pic Credit- Prabhat Khabar

XLRI Jamshedpur: जमशेदपुर के एक्सएलआरआई में एन्सेंबल–वल्हाला 2025 का समापन गायिका सुनिधि चौहान के धमाकेदार लाइव कॉन्सर्ट के साथ हुआ. तीन दिवसीय फेस्ट में देश के 45 बी-स्कूलों के छात्रों ने 60 प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया. करीब 12 हजार युवाओं ने सुनिधि के सुपरहिट गानों पर जमकर थिरके.

विज्ञापन

XLRI Jamshedpur, जमशेदपुर, (संदीप कुमार): एक्सएलआरआई जमशेदपुर के वार्षिक सांस्कृतिक एवं खेल महोत्सव ‘एन्सेंबल–वल्हाला 2025’ का समापन रविवार की रात बॉलीवुड की मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान के धमाकेदार लाइव कॉन्सर्ट के साथ हुआ. फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम में सुनिधि ने अपने सुपरहिट गानों की धुन पर जमकर माहौल बनाया. उनके स्टेज पर आते ही दर्शकों की भारी भीड़ झूम उठी.

45 बी-स्कूलों के विद्यार्थी जुटे, 60 प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा

तीन दिवसीय इस भव्य फेस्ट में देश के करीब 45 बिजनेस स्कूलों के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था. इस दौरान कुल 60 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें देशभर के बी-स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया. हर कार्यक्रम में छात्रों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली.

Also Read: Dumka Accident: अंधेरी रात में अचानक आया मौत का मोड़: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, दो युवकों ने दम तोड़ा

12 हजार युवा बने गवाह, रात भर गूंजता रहा उत्सव का शोर

फेस्ट के अंतिम दिन सुनिधि चौहान के लाइव शो ने पूरे माहौल को गरमा दिया. करीब 12,000 युवाओं की भीड़ एक्सएलआरआई के फुटबॉल ग्राउंड में मौजूद थी. सुनिधि ने एक के बाद एक लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. युवा उनकी हर धुन पर झूमते और थिरकते नजर आए. एन्सेंबल–वल्हाला 2025 का यह ग्रैंड फिनाले स्टूडेंट्स के लिए यादगार बन गया. आयोजकों ने बताया कि फेस्ट का उद्देश्य देशभर के प्रबंधन संस्थानों के छात्रों को एक मंच पर लाकर सांस्कृतिक, खेल और नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन कराना है.

Also Read: रांची में मौत का कहर, फुटबॉल मैच देखकर लौट रहे जीजा और साले की अज्ञात वाहन ने लील ली जिंदगी

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola