मानगो के 22 स्थानों पर टैंकर से जलापूर्ति
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

Water supply through tanker at 22 places in Mango
विज्ञापन
जमशेदपुर . मानगो नगर निगम ने शनिवार को निगम के 22 स्थानों पर टैंकर से जलापूर्ति की गयी. गर्मी में पेयजल की कमी को देखते हुए मानगो निगम के अपर नगर आयुक्त रंजीत लोहरा के निर्देश में जिन जगहों पर जलापूर्ति बाधित है. उन स्थानों पर टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति की गयी. ताकि आसपास के लोगों को पानी की समस्या नहीं हो. निगम की ओर से शंकासोई, किस्तो नगर, बागान शाही, श्याम नगर, रामनगर, जे पी स्कूल, केंडुकोचा, बालीगुमा बागान एरिया, लक्ष्मण नगर ,सुखना बस्ती, शांति नगर, डिमना बस्ती, तिर्की मैदान, हयात नगर, पारडीह बस्ती, जवाहर नगर आदि क्षेत्रों में टैंकर से जलापूर्ति की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










