साईं स्कैन डायग्नोस्टिक सेंटर में हंगामा, गलत अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देने का लगाया आरोप
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

साकची स्थित साईं स्कैन डायग्नोस्टिक सेंटर प्राइवेट लिमिटेड में बुधवार को मरीज के परिजनों ने जमकर हंगामा किया. हंगामा कर रहे लोगों ने डायग्नोस्टिक सेंटर से दिये गये अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट को गलत बताया.
विज्ञापन
बाहर के डॉक्टर ने पेट का ऑपरेशन करने की बात कही
एमजीएम के डॉक्टरों ने महिला को बताया स्वस्थ
जमशेदपुर :
साकची स्थित साईं स्कैन डायग्नोस्टिक सेंटर प्राइवेट लिमिटेड में बुधवार को मरीज के परिजनों ने जमकर हंगामा किया. हंगामा कर रहे लोगों ने डायग्नोस्टिक सेंटर से दिये गये अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट को गलत बताया. ओल्ड पुरूलिया रोड निवासी मो. सुभान अंसारी ने बताया कि उन्होंने रविवार को अपनी पत्नी का अल्ट्रासाउंड कराया था. अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट डॉक्टर को दिखाया तो डॉक्टर ने कहा कि उसके पेट में प्रॉब्लम है, उसका ऑपरेशन कराना होगा. मरीज को टीएमएच ले जाने की सलाह दी. परिजन जब महिला को लेकर टीएमएच पहुंचे तो वहां फिर अल्ट्रासाउंड कराया गया. रिपोर्ट देखकर डॉक्टरों ने कहा कि महिला बिल्कुल स्वस्थ है. उसके पेट में कुछ भी नहीं है, जिसका ऑपरेशन किया जा सके. इसके बाद परिजनों ने साईं स्कैन के द्वारा दी गयी अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट को गलत बाते हुए सेंटर में जाकर जमकर हंगामा किया. हंगामा की सूचना मिलने के बाद साकची थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया. उसके साथ ही इस संबंध में लिखित शिकायत थाना में देने को कहा. महिला के परिजनों ने खबर लिखे जाने तक इस संबंध में किसी प्रकार की शिकायत थाना में नहीं की. वहीं सेंटर के संचालक मोहित झिंगन का कहना है कि उनके यहां से दी गयी रिपोर्ट पूरी तरह से ठीक है. इसमें किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










