ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास से जमशेदपुर में मिले केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, कई मुद्दों पर की चर्चा
Published by : Guru Swarup Mishra Updated At : 18 Apr 2024 4:39 PM
राज्यपाल रघुवर दास से मिलने पहुंचे अर्जुन मुंडा
ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने उनके एग्रिको स्थित आवास पर मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर चर्चा की. अर्जुन मुंडा ने कहा कि पर्व-त्योहार के मौके पर मुलाकात का अवसर मिला. यह हमारी सनातन परंपरा है.
जमशेदपुर: केंद्रीय मंत्री सह खूंटी लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने गुरुवार को ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास से एग्रिको स्थित उनके आवास पर मुलाकात की. आधे घंटे तक राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री ने कई मुद्दों पर बंद कमरे में चर्चा की. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और राज्यपाल रघुवर दास तीन दिनों से अपने गृह क्षेत्र जमशेदपुर में हैं. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि शहर प्रवास के दौरान काफी दिनों से उनसे मुलाकात नहीं हो सकी थी. पर्व-त्योहार के मौके पर मुलाकात का अवसर मिला. यह हमारी सनातन परंपरा है.
एग्रिको स्थित आवास पर मिलने पहुंचे अर्जुन मुंडा
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बुधवार को अपने आवास पर रामनवमी का पताका लहराया. गुरुवार को खूंटी रवाना होने के पहले उन्होंने ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास से मिलने घोड़ाबांधा से उनके एग्रिको स्थित आवास पहुंचे. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि उनकी काफी दिनों से शहर प्रवास के दौरान ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास से मुलाकात नहीं हो पायी थी.
ALSO READ: राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बनी भाजपा की चुनाव घोषणा पत्र समिति में झारखंड से अर्जुन मुंडा
पर्व-त्योहार पर मुलाकात को बताया सनातन पंरपरा
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि पर्व-त्योहार के अवसर पर एक-दूसरे से मिलना यह सनातन परंपरा है. बता दें कि 2019 में जब अर्जुन मुंडा खूंटी से अपना पहला लोकसभा चुनाव लड़ रहे थे, तो उस वक्त झारखंड के मुख्यमंत्री के पद पर रघुवर दास आसीन थे.
ALSO READ: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बारीपदा पहुंचीं, राज्यपाल रघुवर दास ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत
खूंटी से बीजेपी प्रत्याशी हैं अर्जुन मुंडा
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा खूंटी लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी हैं. भारतीय जनता पार्टी ने फिर उन्हें खूंटी से लोकसभा का उम्मीदवार बनाया है. अभी वर्तमान में वे खूंटी लोकसभा सीट से ही सांसद हैं. इसके साथ ही केंद्र में मंत्री भी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










