Jamshedpur news. भुइयांडीह में 14 से तीन दिवसीय टुसू-चौड़ल मेला, नकद पुरस्कार व उपहार भी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

झारखंड सांस्कृतिक कला रंग मंच के मकर मेला में हर किसी को मिलेगा उपहार : दुलाल भुइयां
विज्ञापन
Jamshedpur news.
झारखंड सांस्कृतिक कला रंग-मंच का तीन दिवसीय मकर संक्रांति पर मेला 14 से 16 जनवरी से भुइयांडीह में आयोजित किया जायेगा. आयोजन समिति के प्रमुख पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने बताया कि इस दौरान भुइयांडीह दुर्गा पूजा मैदान में विशाल टुसू मेला व सांस्कृतिक कार्यक्रम आ आयोजन किया जायेगा. साथ ही सुवर्णरेखा नदी किनारे टुसू घाट पर मुर्गा लड़ाई प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा. टुसू-चौड़ल मेला में शामिल होने वालों को नकद उपहार प्रदान किये जायेंगे. आयोजन में मुख्य रूप से सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक पूर्णिमा दास साहू व रांची हाइकोर्ट के अधिवक्ता बिप्लव भुइयां समेत अन्य अतिथि शामिल होंगे. भुइयांडीह स्थित कार्यालय में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने कहा कि मुर्गा मेला का उद्घाटन 14 जनवरी को अखिल भारतीय भुइयां समाज कल्याण समिति के केंद्रीय मुख्य सलाहकार राम प्रसाद भुइयां करेंगे. सभी प्रतियोगिताओं में नकद इनाम के अलावा, कंबल, साड़ी, शॉल, साइकिल, चावल व प्रमाण पत्र वितरित किये जायेंगे. प्रतियोगिता में आनेवाली बुढ़ीगाड़ी टीम को गाड़ी भाड़ा नकद प्रदान किया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










