बोटा में ठनका गिरने से विस्फोट के साथ उड़ा ट्रांसफॉर्मर
Updated at : 26 Aug 2024 9:50 PM (IST)
विज्ञापन

बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत बोटा पंचायत में ठनका गिरने से विस्फोट के साथ 63 केवीए क्षमता का एक ट्रांसफॉर्मर रविवार शाम को उड़ गया. रविवार शाम से 45 परिवारों के पूरे टोला में अंधेरा छाया हुआ है.
विज्ञापन
जमशेदपुर :
बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत बोटा पंचायत में ठनका गिरने से विस्फोट के साथ 63 केवीए क्षमता का एक ट्रांसफॉर्मर रविवार शाम को उड़ गया. रविवार शाम से 45 परिवारों के पूरे टोला में अंधेरा छाया हुआ है. ग्रामीण उपभोक्ताओं की शिकायत पर बिजली विभाग की टीम ने खराब ट्रांसफॉर्मर को बदलने का प्रयास किया, लेकिन सोमवार को जन्माष्टमी की सरकारी छुट्टी के कारण बिजली कार्यालय बंद था. इस कारण खराब ट्रांसफॉर्मर बदला नहीं जा सका. अब मंगलवार को ट्रांसफॉर्मर बदला जा सकता है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




