टेल्को : 60 हजार रुपये के तांबा के साथ चाेर गिरफ्तार

टेल्को : 60 हजार रुपये के तांबा के साथ चाेर गिरफ्तार
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में चोरी करते एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया . आरपी जितेंद्र कुमार सिंह खडंगाझार राधिका नगर निवासी है. पुलिस ने उसके पास से तांबा का तार बरामद किया है. बरामद सामान की कीमत करीब 60 हजार रुपये बतायी जा रही है. पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया. टेल्को पुलिस ने बताया कि जितेंद्र तांबा की तार चोरी कर भाग रहा था. उसी दौरान मंगलवार की देर रात पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी ने आरोपी को गिरफ्तार किया. पूछताछ में उसने कंपनी से तांबा के तार की चोरी करने की बात स्वीकार की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










