यात्रीगण कृप्या ध्यान दें... टाटानगर से खुलने वाली ये ट्रेनें 3 जुलाई को रहेंगी रद्द

Updated at : 01 Jul 2024 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
यात्रीगण कृप्या ध्यान दें... टाटानगर से खुलने वाली ये ट्रेनें 3 जुलाई को रहेंगी रद्द

आदित्यपुर, गम्हरिया, कांड्रा के लोकल यात्रियों को 3 जुलाई को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. चक्रधरपुर रेल डिवीजन में होने वाले विकासात्मक कार्य को देखते हुए टाटा -चांडिल रेल मार्ग पर चलने वाली कुछ पैसेंजर ट्रेनों को रेलवे ने रद्द कर दिया है.

विज्ञापन

जमशेदपुर :

आदित्यपुर, गम्हरिया, कांड्रा के लोकल यात्रियों को 3 जुलाई को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. चक्रधरपुर रेल डिवीजन में होने वाले विकासात्मक कार्य को देखते हुए टाटा -चांडिल रेल मार्ग पर चलने वाली कुछ पैसेंजर ट्रेनों को रेलवे ने रद्द कर दिया है. इसको लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी है. इसके तहत टाटानगर-हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस, झारग्राम-पुरुलिया-झारग्राम मेमू स्पेशल, टाटानगर-बरकाकाना-टाटानगर पैसेंजर स्पेशल, टाटानगर-गुआ-टाटानगर मेमू स्पेशल को रद्द कर दिया गया है. धनबाद-टाटानगर-धनबाद एक्सप्रेस को शॉर्ट टर्मिनेट आद्रा तक किया जायेगा. आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू को पुरुलिया से थोड़ी देर पहले ही रोका जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola