पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल के घर से पद्मश्री अवार्ड समेत रुपये व हार्ड डिस्क की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Updated at :15 Jun 2020 9:25 PM
विज्ञापन
पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल के घर से पद्मश्री अवार्ड समेत रुपये व हार्ड डिस्क की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

पर्वतारोही सह टाटा स्टील खेल विभाग में कार्यरत प्रेमलता अग्रवाल के घर से रविवार (14 जून, 2020) की रात बदमाशों ने अलमीरा से पद्मश्री अवार्ड, चांदी के सिक्के और 20 हजार रुपये नकद और कंप्यूटर के दो हार्ड डिस्क की चोरी कर ली.

विज्ञापन

जमशेदपुर : कदमा थाना अंतर्गत केडी फ्लैट नंबर 71 में रहने वाली पर्वतारोही सह टाटा स्टील खेल विभाग में कार्यरत प्रेमलता अग्रवाल के घर से रविवार (14 जून, 2020) की रात बदमाशों ने अलमीरा से पद्मश्री अवार्ड, चांदी के सिक्के और 20 हजार रुपये नकद और कंप्यूटर के दो हार्ड डिस्क की चोरी कर ली. चोरों ने वारदात को अंजाम देने के बाद वेंटिलेटर के सहारे निकलकर फरार हो गये. चोर कमरे में दरवाजा का एक हिस्सा तोड़कर घुसे थे.

सोमवार की सुबह लगभग 5 बजे प्रेमलता अग्रवाल और उनके पति विमल अग्रवाल के साथ घर पर आयी. जब दोनों दरवाजा खोलकर अंदर घुसे, तो अंदर का नजारा देखकर सन्न रह गये. कमरे का सामान पूरा बिखरा हुआ था और अलमारी टूटी पड़ी थी. यह सब देखकर उन्हें समझने में जरा भी देर न लगी कि उनके घर में चोरी हुई है. उसके बाद उन्होंने घटना की सूचना संबंधित थाने को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की.

किसी ने पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल के घर पर हुई चोरी पर ट्वीट कर दिया जिसके बाद आला अधिकारियों में हड़कंप मच गया. ट्वीट में खबर देखकर सोमवार दोपहर सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट डॉग स्क्वायड के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. उनके साथ डीएसपी टू अरविंद कुमार और कदमा थाना प्रभारी रंजीत कुमार दल- बल के साथ मौजूद थे.

Also Read: जमशेदपुर में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद सिर काटकर हत्या मामले में 3 दरिंदों को मिली सजा

डॉग स्क्वायड के साथ पहुंचे खोजी कुत्ते ने अलमारी पर चढ़कर चोरों के पैरों के निशान की गंध ली. उसके बाद खोजी कुत्ता घर से निकला और गंध के पीछे भाटिया बस्ती मेन रोड टाटा वर्कर्स यूनियन स्कूल के पास तक गया. ऐसा दो बार हुआ. इससे पुलिस यह अंदाजा लगा रही हैै कि घटना को अंजाम देनेे वाला चोर वहां तक पैदल आनेेे के बाद किसी वाहन से फरार हो गया.

पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल के पति विमल अग्रवाल नेे कहा कि उन्होंने कदमा मरीन ड्राइव श्रीनाथ रेसीडेंसी अपार्टमेंट में एक फ्लैट खरीदा है और धीरे-धीरे घर के सामान को वहां शिफ्ट किया जा रहा है. बीते रविवार 14 जून की दोपहर लगभग 2 बजे भी वे सामान लेकर फ्लैट में चले गये और रात उसी फ्लैट में रूक गये. सोमवार की सुबह वापस घर आने पर चोरी का पता चला.

उन्होंने कहा कि पत्नी प्रेमलता अग्रवाल को पर्वतारोही के दौरान माउंट एवरेस्ट फतह करने पर पद्मश्री अवार्ड से नवाजा गया था, जो चोरी हो गया. इसका हमें जिंदगी भर मलाल रहेगा. पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है. चोर का पता लगाया जा रहा है.

Posted By : Samir ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola