Jamshedpur news.जरूरतमंद महिलाओं की मुस्कान और आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी : विधायक

Updated at : 08 Mar 2025 7:35 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur news.जरूरतमंद महिलाओं की मुस्कान और आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी : विधायक

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पूर्णिमा साहू ने जरूरतमंद महिलाओं के बीच बांटी खाद्य सामग्री और साड़ियां

विज्ञापन

Jamshedpur news.

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं अपने वैवाहिक वर्षगांठ पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने शनिवार को किशोरी नगर (छायानगर) स्थित आश्रय गृह में जरूरतमंद महिलाओं के बीच खाद्य सामग्री, फल एवं साड़ियां वितरित की. इस सेवा कार्य में उनके पति ललित दास भी सहभागी रहे. इस दौरान विधायक पूर्णिमा साहू एवं उनके पति ललित दास ने महिलाओं को सम्मानपूर्वक भोजन परोसा और उन्हें सप्रेम उपहार भेंटकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि हमें हर महिला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरसंभव सहयोग करना चाहिए. इन माताओं-बहनों की मुस्कान और उनका आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola