Jamshedpur news. बागबेड़ा कॉलोनी की सड़क, पानी व कचरे की समस्या का होगा समाधान : उपायुक्त
Author Pradip chandra keshav
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
पंचायत प्रतिनिधियों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिला
विज्ञापन
Jamshedpur news.
बागबेड़ा क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं को लेकर गुरुवार को पंचायत प्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने एक मांग पत्र सौंपकर बागबेड़ा कॉलोनी की सड़क, पानी व कचरा आदि समस्याओं से अवगत कराया. इसके साथ ही पंचायत भवन की दुर्दशा और ग्राम सभा की अनियमित बैठकों जैसे मुद्दे से भी अवगत कराया. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने आश्वासन दिया है कि सड़क, पानी और स्थायी कचरा जैसी समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जायेगा. प्रतिनिधिमंडल में जमशेदपुर प्रखंड की प्रमुख पानी सोरेन, उपप्रमुख शिव कुमार हांसदा, पंसस सुनील गुप्ता, पंचायत समिति सदस्य मनोज यादव समेत अन्य शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










