भाजपा नेता नीरज सिंह के चलित कार्यालय का सोनारी के लोगों ने उठाया लाभ
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

अभी तक 15 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, श्रम कार्ड बनाये गये
विज्ञापन
जमशेदपुर.
भाजपा नेता नीरज सिंह का चलित कार्यालय शनिवार को सोनारी जनता बस्ती पहुंचा. यहां बस्तीवासियों के वोटर कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, इ-श्रम कार्ड और विधवा व वृद्धा पेंशन कार्ड, आभा कार्ड आदि बनाने के लिए फॉर्म दिया गया. काफी संख्या में पुरुष-माहिलाओं ने अपनी समस्याओं को लेकर अपनी शिकायतें दर्ज करायीं. अधिकांश लोगों ने आधार और राशन कार्ड नहीं होने की शिकायत की. भाजपा नेता नीरज सिंह ने बताया कि अभी तक 15 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, श्रम कार्ड आदि बनाये जा चुके हैं. चलित कार्यालय हर मुहल्ले में नि:शुल्क सेवा प्रदान कर रहा है. इसके पूर्व मानगो, सोनारी, साकची, कदमा, बिष्टुपुर, उलीडीह, आजादनगर समेत शहर के कई अन्य भागों में कई परिवारों के बीच कार्ड का वितरण किया जा चुका है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










