टेल्को : दुकानदार पर हमला कर सात हजार लेकर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा,चकमा देकर भागे बदमाश
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Sep 2024 11:48 PM
टेल्को : दुकानदार पर हमला कर, सात हजार लेकर भागे बदमाश
फोटो- 28 टेल्को 1,टेल्को 2 वरीय संवाददाता, जमशेदपुर : टेल्को थानांतर्गत खड़ंगाझार बाजार स्थित महेश सिंह के जनरल स्टोर में घुस कर छह- सात युवकों ने हमला कर दिया. जब महेश सिंह दुकान में गिर गये तो दुकान के गल्ला से सात हजार रुपये नकद लेकर सभी मौके से फरार हो गये. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को पकड़ा. लेकिन बदमाश पुलिस को भी चकमा देकर खड़गाझार चौक के पास से फरार हो गये. घटना शनिवार की दोपहर करीब एक बजे की है. इस संबंध में महेश सिंह ने टेल्को थाना में अज्ञात युवकों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराया है. घटना के संबंध में दर्ज आवेदन के अनुसार मिली जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 1.15 बजे महेश सिंह अपने जनरल स्टोर मं बैठे थे. उसी दौरान छह- सात युवक मौके पर आये और महेश सिंह से पहले बिस्कुट मांगा. उसके बाद उन लोगों ने चिप्स और मिक्सचर की मांग की. काउंटर पर सामान होने के कारण महेश सिंह ने बैठे- बैठ सामान लड़कों को दे दिया. उसके बाद जब महेश सिंह ने उन लड़कों से रुपये मांगा तो एक लड़के ने पीछे दिखाते हुए सामान लाने को कहा. उसके बाद जैसे ही महेश सिंह कुर्सी से उठ कर पीछे मुड़े सभी बदमाश युवकों ने महेश सिंह पर एक साथ हमला कर दिया. सभी ने मिल कर उसकी जमकर पिटाई कर डाली. उसके बाद जब वह दुकान में गिर गये तो बदमाशों ने गल्ला से सात हजार रुपये लेकर फरार हो गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










