टाटा स्टील में ट्रांसजेंडर और दिव्यांग कर्मी भी आयेंगे पोश एक्ट के दायरे में, कम्प्लेन ऑफिसर हुए नियुक्त

Published by : Sameer Oraon Updated At : 14 Jun 2022 12:53 PM

विज्ञापन

टाटा स्टील में कार्यरत ट्रांसजेंडर व दिव्यांग कर्मचारी भी पोश एक्ट के दायरे में आएंगे. कंपनी के अंदर किसी भी तरह का यौन शोषण हुआ तो कमेटी तुरंत संज्ञान में लेगी. आरोप सही पाये जाने पर आरोपी के खिलाफ स्टैंडिंग ऑर्डर के तहत कार्रवाई की जाएगी

विज्ञापन

जमशेदपुर : टाटा स्टील में कार्यरत ट्रांसजेंडर व दिव्यांग कर्मचारी भी अब प्लांट के अंदर पूर्व में संचालित प्रिवेंशन ऑफ सेक्सुअल हरासमेंट (पोश) के दायरे में आयेंगे. कंपनी परिसर में यदि किसी कर्मचारी के साथ किसी भी तरह का यौन शोषण होता है तो पोश की आंतरिक कमेटी मामले में संज्ञान लेगी. आरोप सहीं पाये जाने पर आरोपी के खिलाफ स्टैंडिंग ऑर्डर के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी.

सोमवार को इस संबंध में टाटा स्टील के सीइओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन के आदेश से सर्कुलर जारी किया गया. सर्कुलर के तहत प्रबंधन ने ट्रांसजेंडर पर्सन एक्ट 2019 व एचआइवी-एड्स एक्ट को इसमें अंगीकृत किया है. इससे कंपनी में कार्यरत सभी वर्ग के कर्मचारियों को सामान्य अवसर नियमावली का लाभ मिलेगा. शिकायतकर्ता मामले की शिकायत चीफ डायवर्सिटी आॅफिसर, पाेश कमेटी या एचआरएम टीम के सदस्य के पास कर सकेंगे. आरोप सही पाये जाने पर संबधित कर्मचारी के खिलाफ तय कमेटी नियामवाली के तहत भेदभाव विरोधी कार्रवाई की जायेगी.

हालांकि इससे पहले शिकायत लेने वाले अधिकारी, लाइजिनिंग आॅफिसर व समीक्षाकर्ता मामले की जांच करेंगे. उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर ही इक्वल आॅपरच्युनिटी व एंटी डिस्क्रिमिनेशन पालिसी के तहत कार्रवाई की जायेगी. कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम (पीओएसएच) से संबंधित सभी शिकायतों को टाटा स्टील की पीओएसएच नीति द्वारा नियंत्रित किया जायेगा.

प्रतिनियुक्त किये गये कम्प्लेन ऑफिसर :

टाटा स्टील प्रबंधन ने समावेशी संस्कृति, विविधता व धार्मिकता पर आने वाली शिकायतों को दर्ज करने के लिए विभिन्न लोकेशन में कम्प्लेन ऑफिसर की तैनाती की है. शिकायत अधिकारी शिकायत की प्रकृति के आधार पर शिकायतों को मुख्य अधिकारी, पीओएसएच समिति, एचआरएम टीम के सदस्य को पुनर्निर्देशित करेंगे और समाधान सुनिश्चित करेंगे.

जमशेदपुर प्लांट में चीफ काॅमर्शियल चित्रा शर्मा, खपोली में हेड एचआरएम निखिल बख्शी कुजूर, साहिबाबाद में निशा अनिल सेठ, झरिया में आरुषि गुप्ता, हल्दिया में अविक चटर्जी, सीआरसी में कार्तिक गुप्ता, मुंबई में मालिनी गुप्ता, अंगुल में हेड एथिक्स रोहित कुमार, वेस्ट बोकारो में हेड एचआरबीपी सुधीर कुमार सिंह, कलिंगनगर में चीफ मैकेनिकल मेंटिनेंस विजय कुमार निराला व ओएमक्यू में यशवंत कुमार पांडेय को जिम्मेदारी सौंपी है.

इसके अलावा कंपनी प्रबंधन ने क्षेत्रवार लाइजिनिंग ऑफिसर को भी प्रतिनियुक्त किया है. जमशेदुपर प्लांट की जिम्मेदारी हेड एचआरबीपी काॅरपोरेट फाइनांस दिनेश अग्रवाल को सौंपी गयी है.

Posted By: Sameer Oraon

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola