मलेरिया नियंत्रण अभियान में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग कर रहा टाटा स्टील फाउंडेशन

टाटा स्टील फाउंडेशन पूर्वी सिंहभूम में स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर मलेरिया नियंत्रण अभियान चला रहा है। अब तक हजारों लोगों की जांच और उपचार किया गया है।
प्रमुख संवाददाता, जमशेदपुर टाटा स्टील फाउंडेशन अपने मानसी कार्यक्रम के माध्यम से पूर्वी सिंहभूम के पोटका, डुमरिया, घाटशिला, मुसाबनी, गोलमुरी-सह-जुगसलाई और बहरागोड़ा प्रखंडों में मलेरिया नियंत्रण अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ सक्रिय सहयोग कर रहा है. मानसी के ब्लॉक कॉर्डिनेटर, प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) की अध्यक्षता में आयोजित ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स (बीएलटीएफ) की बैठकों तथा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (एमओआइसी) के नेतृत्व में आयोजित स्वास्थ्य विभाग की प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठकों में सक्रिय रूप से भाग लेकर मलेरिया जांच शिविरों की योजना बनाने में सहयोग कर रहे हैं.
इसके साथ सिविल सर्जन और जिला वेक्टर जनित रोग पदाधिकारी के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखते हुए जनजागरुकता अभियान और दूर-दराज के गांवों में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का कार्य कर रही है. अब तक फाउंडेशन ने 64 मलेरिया जांच शिविरों में 72 सहियाओं के सहयोग से 4,665 लोगों की जांच कराई, जिनमें 239 लोग मलेरिया संक्रमित पाये गये. सभी मरीजों का उपचार स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुरू कर दिया गया है. मलेरिया की रोकथाम के लिए प्रभावित क्षेत्रों में 100 मच्छरदानियां वितरित की गयभ् हैं, जबकि 500 अतिरिक्त मच्छरदानियां उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है. फाउंडेशन ने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर जागरुकता, समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










