INTER CENTRE WOMEN'S SPORTS : 317 महिलाओं ने खेलकूद में आजमाएं हाथ, विजेता हुईं पुरस्कृत

Updated at : 08 Mar 2025 11:11 PM (IST)
विज्ञापन
INTER CENTRE WOMEN'S SPORTS : 317 महिलाओं ने खेलकूद में आजमाएं हाथ, विजेता हुईं पुरस्कृत

शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में गरमनाला स्थित टाटा स्टील सिक्यूरिटी ट्रेनिंग सेंटर में इंटर सेंटर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. टाटा स्टील फाउंडेशन (अर्बन सर्विसेज) की ओर से शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में गरमनाला स्थित टाटा स्टील सिक्यूरिटी ट्रेनिंग सेंटर में इंटर सेंटर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें 12 कम्युनिटी सेंटर की कुल 317 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में रिचा सिंह (हेड मिल्स, टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट) व विशिष्ठ अतिथि के रूप में ओम प्रकाश शर्मा (कमेटी मेंबर, टाटा वर्कर्स यूनियन), केशव कुमार रंजन (हेड सीएसआर), विधान मरांडी, नवीन चंद्र दास मौजूद थे. प्रतियोगिता के 100 मीटर दौड़ में नामदा सेंटर की आस्था टोपनो विजेता, टुइलाडुंगरी की रूबी कुमारी दूसरे व सरस्वती लोहार तीसरे स्थान पर रही. शॉटपुट थ्रो में जया कुमारी विजेता, सुमन कुमारी दूसरे व मनीषा तीसरे स्थान पर रही. 4 गुणा 100 मीटर रेले में बारीडीह सेंटर विजेता, बालूबासा सेंटर उपविजेता व किताडीह सेंटर तीसरे स्थान पर रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola