0 टाटा मोटर्स : दुर्घटना में मौत पर अब आश्रितों को मिलेंगे 1.25 से ₹1.50 करोड़

Published by : ASHOK JHA Updated At : 22 Mar 2026 1:00 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

टाटा मोटर्स के कर्मचारियों के लिए नया ग्रेड रिवीजन समझौता भविष्य की सुरक्षा की बड़ी गारंटी लेकर आया है.

विज्ञापन

नये वेतन समझौते का असर, कर्मचारियों की सेवा निधि में भारी बढ़ोतरी

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

टाटा मोटर्स के कर्मचारियों के लिए नया ग्रेड रिवीजन समझौता भविष्य की सुरक्षा की बड़ी गारंटी लेकर आया है. कंपनी में कार्यरत किसी कर्मचारी की कार्य के दौरान दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को अब 1.25 करोड़ से 1.50 करोड़ रुपये तक मिलेंगे. पहले यह राशि करीब एक करोड़ रुपये थी. जिसमें ग्रुप इंश्योरेंश के 50 लाख, सेवा निधि के 27 लाख, लाइफ कवर स्कीम के 7 लाख और पीएफ व ग्रेच्युटी मिलाकर एक करोड़ हो जाते थे.

हाल में हुए ग्रेड रिवीजन समझौता के तहत कर्मचारियों के वेतन में 19,750 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. इस समझौते की सबसे बड़ी खूबी यह रही कि कुल बढ़ोतरी का 90 प्रतिशत हिस्सा सीधे कर्मचारियों के बेसिक और डीए में जोड़ा गया है. बेसिक सैलरी में इजाफे का सीधा असर सेवा निधि और अन्य फंड्स पर पड़ा है. सेवा निधि की राशि कर्मचारियों के बेसिक वेतन से तय होती है, इसलिए क्लेम की राशि में बड़ी बढ़ोतरी हुई है.

कर्मियों की संख्या और वेतन में बढ़ोतरी का असर :

टाटा मोटर्स में सेवा निधि की राशि तय करने का फॉर्मूला पारदर्शी है. इसमें प्लांट हेड से लेकर साधारण कर्मचारी तक के एक दिन के बेसिक वेतन की आधी राशि की कटौती की जाती है. पहले जमशेदपुर प्लांट में कर्मचारियों की संख्या 5,600 थी, जो अब बढ़कर 7,321 हो गयी है. कर्मियों की संख्या और बेसिक सैलरी बढ़ने से फंड का कोष अब बढ़ गया है, जिसका सीधा लाभ अब प्रभावित परिवारों को मिलेगा.

सामान्य निधन पर मिलने वाली राशि में भी बढ़ोतरी

पहले कर्मचारी की सामान्य मृत्यु पर ग्रुप इंश्योरेंस के 10 लाख, सेवा निधि से 27 लाख और लाइफ कवर स्कीम से सात लाख रुपये मिलते थे. इसके अलावा कर्मचारी का पीएफ और ग्रेच्युटी जुड़ने से राशि 50 लाख रुपये से ज्यादा हो जाती थी. अब सेवा निधि में हुई वृद्धि के कारण सामान्य मृत्यु की स्थिति में भी आश्रितों को लगभग 74 लाख रुपये की सहायता राशि मिलेगी.

मुआवजे का नया और पुराना गणित

मद – पहले – अब

ग्रुप इंश्योरेंस (सामान्य मौत)– 10 लाख—10 लाख

ग्रुप इंश्योरेंस (दुर्घटना में मौत)-50 लाख – 50 लाख

सेवा निधि- 27 लाख- 57 से 60 लाख

लाइफ कवर स्कीम- 7 लाख- 7 लाख

कुल सहायता राशि (सामान्य मौत)-50 लाख-74 लाख

कुल सहायता राशि (दुर्घटना में मौत) -1 करोड़ – 1.25 से 1.50 करोड़

———–

कोटयूनियन हमेशा से कर्मचारियों के हितों और उनके परिवार की सामाजिक सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है. कंपनी में बेसिक राशि में इजाफा होने और कर्मचारियों की संख्या बढ़ने से भविष्य निधि की राशि में भी बंपर बढ़ोतरी हुई है. नया समझौता कंपनी के इतिहास में कर्मचारी कल्याण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा.

– आरके सिंह, महामंत्री, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन

विज्ञापन
ASHOK JHA

लेखक के बारे में

By ASHOK JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola