टाटा मोटर्स. यूनियन ने सौंपा 51 बिंदुओं का चार्टर ऑफ डिमांड

Author Ashok jha
Updated:
विज्ञापन
टाटा मोटर्स. यूनियन ने सौंपा 51 बिंदुओं का चार्टर ऑफ डिमांड

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने कर्मचारियों के नये ग्रेड रिवीजन समझौते के लिए शनिवार को प्रबंधन को 51 बिंदुओं का सीओडी (चार्टर ऑफ डिमांड) सौंप दिया.

विज्ञापन

अब वार्ता के लिए प्रबंधन के बुलावे का इंतजार

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने कर्मचारियों के नये ग्रेड रिवीजन समझौते के लिए शनिवार को प्रबंधन को 51 बिंदुओं का सीओडी (चार्टर ऑफ डिमांड) सौंपा. यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह के नेतृत्व में सीओडी सौंपा गया. अब यूनियन को प्रबंधन के बुलावे का इंतजार है. कर्मचारियों का ग्रेड रिवीजन एक अप्रैल 2026 से लंबित होने वाला है.

समय पर होगा समझौता : महामंत्री

यूनियन महामंत्री ने कहा कि सीओडी कर्मचारियों के सुझावों पर आधारित है. सुझावों की समीक्षा के बाद अंतिम ड्राफ्ट तैयार किया गया है.

निगाहें प्रबंधन-यूनियन की वार्ता पर :

अब 7321 स्थायी कर्मचारियों की निगाहें होने वाली प्रबंधन-यूनियन की वार्ता पर टिक गयी है. यदि 31 मार्च 2026 तक समझौता हो जाता है. तो कर्मचारियों को समयबद्ध समझौते के प्रोत्साहन के रूप में एकमुश्त 20,000 रुपये का बोनस मिलेगा. पिछली बार (2022) के समझौते में कर्मचारियों के वेतन में 17,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी. इसमें बेसिक में 6,618 रुपये और 3,000 रुपये वैरिएबल पे शामिल था. समझौते को चार चरणों (65%, 15%, 10% और 10%) में लागू किया गया था.

विज्ञापन
अशोक झा

लेखक के बारे में

By अशोक झा

अशोक कुमार झा प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनके पास 20 वर्षों से अधिक का एक लंबा, समृद्ध और विविधतापूर्ण अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola