सुपर ओवर में स्कूूल ऑफ क्रिकेट जीता

Updated at : 13 Jun 2024 10:52 PM (IST)
विज्ञापन
सुपर ओवर में स्कूूल ऑफ क्रिकेट जीता

जमशेदपुर. स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम ने कदमा लिंक रोड स्थित एलआइसी मैदान में खेले जा रहे अमित सिंह मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के

विज्ञापन

जमशेदपुर. स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम ने कदमा लिंक रोड स्थित एलआइसी मैदान में खेले जा रहे अमित सिंह मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के एक बेहद रोमांचक मैच में रॉयल्स एकादश को सुपर ओवर में मात दी. इस मैच में रॉयल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में दस विकेट पर 174 रन बनाये. जवाब में स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम भी 20 ओवर में नो विकेट पर 174 रन ही बना सकी और मैच टाइ हो गया. मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ. जहां, स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम ने सात रन बनाये. इसके जवाब में रॉयल्स की टीम तीन गेंदों में एक रन पर दो विकेट गंवाकर मैच हार गयी. अंशु कुमार (48 रन) को उनके शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola