तैराक राणा प्रताप को मिला 75 हजार रुपये का कैश अवॉर्ड

Swimming : झारखंड सरकार के खेल निदेशालय की ओर से राज्य के खिलाड़ियों को चार अक्तूबर को कैश अवॉर्ड प्रदान किया गया.
जमशेदपुर. झारखंड सरकार के खेल निदेशालय की ओर से राज्य के खिलाड़ियों को चार अक्तूबर को कैश अवॉर्ड प्रदान किया गया. इसमें जमशेदपुर के युवा तैराक राणा प्रताप को 75 हजार रुपये का कैश पुरस्कार दिया गया है. राणा प्रताप को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राणा प्रताप को अवॉर्ड प्रदान किया. इस समारोह में कुल 21 खेलों के 539 खिलाड़ियों को कैश अवॉर्ड प्रदान किया गया. राणा प्रताप ने गत वर्ष जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण व दो रजत पदक हासिल किया था. राणा प्रताप ने हाल ही में सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में भी पदक अपने नाम किया है. इसके अलावा राणा प्रताप अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










