इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा ''सेव जमशेदपुर FC'', समर्थन में आए दिग्गज फुटबॉलर सुनील छेत्री

Updated:
विज्ञापन
सुनील छेत्री | Prabhat Khabar Network

सुनील छेत्री

जमशेदपुर एफसी के बंद होने के फैसले पर सुनील छेत्री ने टाटा समूह से पुनर्विचार की अपील की है. सोशल मीडिया पर सेव जमशेदपुर एफसी अभियान तेजी से ट्रेंड कर रहा है.

विज्ञापन

भारतीय फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी सुनील छेत्री ने जमशेदपुर एफसी (जेएफसी) के इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) से हटने के फैसले पर गहरी चिंता जताई है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट लिखकर टाटा समूह से इस फैसले पर दोबारा विचार करने की अपील की.

छेत्री ने कहा कि टाटा समूह भारतीय फुटबॉल का एक मजबूत सहारा रहा है. ऐसे समय में, जब भारतीय फुटबॉल कई चुनौतियों का सामना कर रहा है, टाटा जैसे बड़े संस्थान का साथ बेहद जरूरी है. उन्होंने लिखा, "खिलाड़ियों और स्टाफ को शायद दूसरे क्लब मिल जाएं और लीग भी चलती रहे, लेकिन भारतीय फुटबॉल के सबसे बड़े मंच से टाटा समूह का हटना एक ऐसी कमी होगी, जिसकी भरपाई करना मुश्किल होगा."

इससे पहले जमशेदपुर एफसी के खिलाड़ियों ने भी एक वीडियो जारी कर टाटा प्रबंधन से अपने फैसले पर दोबारा सोचने की अपील की थी. भारतीय टीम के गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू, डिफेंडर संदेश झिंगन और निखिल पुजारी समेत कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने भी टाटा समूह से क्लब को जारी रखने का अनुरोध किया है. वहीं, सोशल मीडिया पर #SaveJamshedpurFC अभियान भी तेजी से लोगों का समर्थन जुटा रहा है.

डूरंड कप की तैयारी के बीच खिलाड़ियों की भावुक तस्वीर

फर्स्ट टीम के ऑपरेशन्स बंद करने के फैसले के बावजूद जमशेदपुर एफसी की टीम डूरंड कप में हिस्सा ले रही है. रविवार को आगामी मुकाबले की तैयारी के दौरान खिलाड़ी भावुक नजर आए और नम आंखों से अभ्यास करते दिखे. टीम का अगला मैच 4 अगस्त को रांची में स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली के खिलाफ खेला जाएगा. इस मुकाबले के लिए जमशेदपुर एफसी की टीम सोमवार को रांची रवाना होगी.


विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola