सात अगस्त को सिदगोड़ा में आजसू का युवा सम्मेलन, तैयारी समिति का हुआ गठन

Updated:
विज्ञापन
सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल का निरीक्षण करते आजसू नेता  | Prabhat Khabar Network

सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल का निरीक्षण करते आजसू नेता

जमशेदपुर के सिदगोड़ा में 7 अगस्त को आजसू पार्टी का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन होगा. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जम्बो तैयारी समिति का गठन किया गया है.

विज्ञापन

आगामी 7 अगस्त को सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल में होने वाले प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन की तैयारियों को लेकर रविवार को निर्मल गेस्ट हाउस में आजसू पार्टी की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने की. इसमें प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस और केंद्रीय सचिव हरिलाल महतो मुख्य रूप से मौजूद रहे. सम्मेलन को सफल बनाने के लिए 'जम्बो तैयारी समिति' का गठन किया गया और कार्यकर्ताओं के बीच अलग-अलग जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया.

5,000 युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने कहा कि कोल्हान प्रमंडल में 5,000 युवा नेताओं को तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए प्रखंड स्तर पर व्यापक युवा संवाद अभियान चलाया जाएगा. सम्मेलन को यादगार बनाने के लिए पूरे शहर को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा. साथ ही कार्यकर्ता घर-घर जाकर युवाओं से संपर्क करेंगे.

जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि यह सम्मेलन सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं को संगठित कर झारखंड के जनसरोकारों के लिए नए संघर्ष की शुरुआत करने का अवसर है.

बैठक में केंद्रीय सचिव चंद्रगुप्त सिंह, सांगेन हांसदा, वन विहारी महतो, डोमेन टुडू, संजय सिंह, अप्पू तिवारी, चंद्रेश्वर पांडेय, ललन झा, धीरज यादव, निरंजन महतो, आकाश सिन्हा, विमल मौर्या समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.


विज्ञापन
अशोक झा

लेखक के बारे में

By अशोक झा

अशोक कुमार झा प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनके पास 20 वर्षों से अधिक का एक लंबा, समृद्ध और विविधतापूर्ण अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola