सीतारामडेरा: दरवाजा तोड़कर अलमीरा से 95 हजार रुपये की चोरी, आरोपी गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

दरवाजा तोड़कर अलमीरा से 95 हजार रुपये की चोरी, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
जमशेदपुर. सीताारमडेरा थाना अंतर्गत भालुबासा लाइन नंबर 5 निवासी अमित कुमार डे के घर का दरवाजा तोड़कर अलमीरा से 95 हजार रुपये की चोरी हो गयी. घटना शनिवार की अपराह्न करीब दो बजे की है. अमित कुमार डे ने मामले की शिकायत सीतारामडेरा थाने में की है. शिकायत मिलने पर सीतारामडेरा थाने की पुलिस ने घटनास्थल और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की. पुलिस ने इस मामले में भालुबासा स्लैग रोड हरिजन बस्ती निवासी आलोक मुखी उर्फ सावन को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार आलोक मुखी से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










