ePaper

स्टेट बार काउंसिल चुनाव: श्मशान से वोट डालने आयेंगे कई वकील! वोटर लिस्ट में मृतकों के भी नाम

Updated at : 07 Feb 2026 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand State Bar Council

Jharkhand State Bar Council

Jamshedpur: झारखंड स्टेड बार काउंसिल का चुनाव होने वाला है,. हालांकि वोटर लिस्ट पर बड़े सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि कई मृत अधिवक्ताओं के नाम लिस्ट में हैं. इसे सुधारा नहीं गया है.

विज्ञापन

Jamshedpur: झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव में इस बार जमशेदपुर में कई अधिवक्ता श्मशान से भी वोट डालने आयेंगे! जी हां, यह बात आपको कुछ अटपटा जरूर लग रहा होगा, लेकिन काउंसिल की ओर से आपत्तियां मांगने के बावजूद तीन फरवरी को जारी जिला बार एसोसिएशन की नयी मतदाता सूची में शामिल दर्जनों मृत अधिवक्ताओं के नाम से तो कुछ ऐसा ही लग रहा है. बता दें कि 20 जनवरी को जारी प्रारूप मतदाता सूची पर 21 से 27 जनवरी तक आपत्ति-दावा की प्रक्रिया अपनायी गयी थी. इसके बावजूद मृत अधिवक्ताओं के नाम नहीं हटाये गये. इतना ही नहीं, एक अधिवक्ता का वन विभाग में नौकरी हो जाने के बाद भी उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज है. वहीं, एक अन्य अधिवक्ता, जो पिछले करीब 20 वर्षों से न्यायालय नहीं आये हैं, वे भी वोटर बने हुए हैं.

10 और 11 फरवरी को होगा नामांकन

जिला बार एसोसिएशन की इस नयी सूची में कुल 2212 सदस्य शामिल हैं, जो 12 मार्च को होने वाले झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव में मतदान करेंगे. इधर, 10 और 11 फरवरी को नामांकन होना है और जमशेदपुर से लगभग एक दर्जन अधिवक्ता प्रत्याशी रांची जाकर नामांकन की तैयारी कर रहे हैं. वोटर लिस्ट में कुल 26 मृत अधिवक्ताओं के नाम हैं और एक अधिवक्ता की नौकरी वन विभाग में हो गई है. एक अधिवक्ता करीब 20 साल से कोर्ट गए ही नहीं हैं.

मतदाता सूची में इन मृत अधिवक्ताओं के हैं नाम

सीरियल नंबरअधिवक्ता का नामपंजीयन नंबरटिप्पणी
76अकबर हुसैन939/1969मृत
159अनिल कुमार जैन2758/1992मृत
293बाल मुकुद सहाय271/1987मृत
344विभाष चंद्र सहाय687/1987मृत
374बिंदूधारी सिंह1578/1990मृत
396विरेंद्र कुमार मिश्रा110/1990मृत
466चिनमय कग्ति सरकार149/1977मृत
573दुबराज मांझी259/2010वन विभाग में नौकरी
605गंगाधर त्रिपाठी1271/1991मृत
617गुलाम सरबर84/2001मृत
618जी.एस. जायसवाल157/1961मृत
654हरीश कुमार673/1996मृत
702जी.एस. गोप53/1979मृत
790कामेश्वर प्रसाद सिंह395/1966मृत
792कमलाकर दुबे826/1983मृत
802कपिल मुनी तिवारी343/1970मृत
850कृष्णा सरकार656/1987मृत
855कुंवरजीत2575/1989मृत
886लक्ष्मी ठाकुर निधि294/1962मृत
911मदन मोहन सिंह2800/1998मृत
912मदन मोहन दुबे1022/1989मृत
1013माया निगम681/1971मृत
1014मोहम्मद जहुर अहमद सिद्दिकी473/199420 वर्षों से कोर्ट नहीं आए
1052मिथिलेश पांडेय1469/1990मृत
1079मुक्तिपदो बनर्जी1148/1970मृत
1154निर्मल कुमार सिंह214/1990मृत
1286प्रवीण कुमार दुबे485/2016मृत
2094उमेश प्रसाद सिंह03131/2004मृत

इनके अलावा अधिवक्ता आरडी सिंह, नवल किशोर, राकेश रौशन, युधिष्ठिर महतो, शैलेंद्र प्रसाद सिंह, नवीन कुमार, कैलाश चंद्र सेन, मिथिलेश कुमार का भी निधन वर्षों पूर्व हो चुका है.

ये भी पढ़ें…

चांडिल की बिहार स्पंज आयरन कंपनी बंद, 450 से अधिक मजदूरों के सामने रोजी रोटी का संकट

5 माह से लापता संतोष कुमार का कोई पता नहीं, परिवार ने रखा 2 लाख का इनाम

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola