स्पोर्टिंग क्लब जमशेदपुर ने 4-0 से दर्ज की शानदार जीत

जमशेदपुर. सुमंत मुलगावकर स्टेडियम, टेल्को में खेले गये जेएसए सुपर डिवीजन लीग के एक मैच में स्पोर्टिंग क्लब जमशेदपुर की टीम ने आदिवासी डेवलपमेंट एंंड वेलफेयर
जमशेदपुर. सुमंत मुलगावकर स्टेडियम, टेल्को में खेले गये जेएसए सुपर डिवीजन लीग के एक मैच में स्पोर्टिंग क्लब जमशेदपुर की टीम ने आदिवासी डेवलपमेंट एंंड वेलफेयर एसोसिएशन को 4-0 से मात दी. स्पोर्टिंग क्लब जमशेदपुर के सोमाई मार्डी ने दो, आकाश हेंब्रम व सागेन कुंकल ने एक-एक गोल किया. स्पोर्टिंग क्लब के नागेंद्र महतो और सचिन टुडू को रेफरी ने क्रमश: 5वें और 85वें मिनट में रेफरी ने चेतावनी दी. टेल्को में मंगलवार को ग्राम विकास केंद्र और शिशु डोमकॉम के बीच सुपर डिवीजन लीग का मैच दोपहर साढ़े तीन बजे से खेला जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




