Jamshedpur News. सदर अस्पताल में छह बेड का खुलेगा पीआइसीयू, जगह का हुआ चयन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए ओटी बनायी जा रही है
विज्ञापन
Jamshedpur News.
सदर अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों को जल्द ही पीआइसीयू की सुविधा मिलने वाली है. इसे लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है. इसके लिए जगह का भी चयन कर लिया गया है. इसकी जानकारी देते हुए सिविल सर्जन ने बताया कि छह लाख की लागत से अस्पताल परिसर में पीआइसीयू बनाया जायेगा. बाद में इसको अपग्रेड किया जायेगा, ताकि लोगों को इस सुविधा का लाभ मिल सके. उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल में आधुनिक सुविधाओं व जीवन रक्षक दवाओं से लैस छह बेड के पीआइसीयू वार्ड का निर्माण कराया जायेगा. इसके निर्माण होने से अस्पताल में इलाज कराने आने वाले बच्चों का इलाज हो सकेगा. यहां पीआइसीयू नहीं होने के कारण उसको एमजीएम अस्पताल भेजना पड़ता है. यहां इसकी सुविधा होने से उन लोगों को दूसरे अस्पताल नहीं जाना होगा. इसके साथ ही अस्पताल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए ओटी बनायी जा रही है. अभी इसकी सुविधा नहीं होने के कारण एमजीएम अस्पताल या अन्य जगहों पर ऑपरेशन कराया जाता है. अस्पताल में प्रतिदिन दो से तीन मरीजों के आंखों की जांच करने पर मोतियाबिंद की बीमारी मिल रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










