निलंबन के विरोध में भाजपा कार्यालय के सामने धरने पर बैठे मोंटी अग्रवाल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

मोंटी को भाजपा नेता अभय सिंह, गुंजन यादव समेत अन्य कई ने वहां से हटने को कहा, समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने
विज्ञापन
जमशेदपुर.
भाजपा जिला कार्यालय के समक्ष पूर्व आइटी प्रभारी मोंटी अग्रवाल ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा के खिलाफ नारेबाजी की. पिछले दिनों मोंटी को जिलाध्यक्ष ने पदमुक्त करते हुए निलंबित कर दिया था. मोंटी अग्रवाल ने डॉ मुखर्जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करने के बाद भाजपा के संविधान की पुस्तक सभी को दिखाते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष को उन्हें हटाने का अधिकार नहीं है. मोंटी को भाजपा नेता अभय सिंह, गुंजन यादव समेत अन्य कई ने वहां से हटने को कहा, समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने. इसके बाद भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी ने वहां से उठने और उचित माध्यम से अपनी बातों को रखने को कहा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










