विदयुत वरण महतो के समर्थन में सिख समाज ने निकाली बाइक रैली
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

विदयुत वरण महतो के समर्थन में सिख समाज ने निकाली बाइक रैली
विज्ञापन
जमशेदपुर.
भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के समर्थन में सिख समाज के लोगों ने बाइक रैली निकाली. बाइक रैली साकची स्थित जमशेदपुर अक्षेस कार्यालय से शुरू होकर बड़ा गोलचक्कर, बाग-ए-जमशेद, बिष्टुपुर, जुगसलाई, बर्मामाइंस, मनीफीट, नामदा बस्ती व टिनप्लेट से होकर गोलमुरी चौक व बाजार होते हुए 10 नंबर बस्ती के खालसा वेलफेयर हाल में रैली समाप्त हुई. रैली का नेतृत्व रंगरेटा महासभा के अध्यक्ष मंजीत सिंह गिल ने किया. उनके साथ कुलवंत सिंह, सतवीर सिंह सोमु, जोगिंदर सिंह जोगी व नरेंद्र सिंह भाटिया का अहम सहयोग रहा. रैली में जगह-जगह से सिख समाज के लोग शामिल हुए. रैली में सीतारामडेरा के प्रधान हरजिंदर सिंह, बर्मामाइंस के गुरुदयाल सिंह, जोगा सिंह, हरपाल सिंह, कृतजीत सिंह रॉकी, रिकी सिंह, सुखदेव सिंह रिंकू, रिकी राज सिंह, बबलू, गुरजिंदर सिंह पिंटू, चंचल सिंह भाटिया, सरबजीत सिंह राणा, ताजवीर सिंह, रविंद्र सिंह रिंकू, अभय सिंह समेत अन्य सदस्य शामिल हुए.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










