सत्यम, इमरान और कृष्णा का शानदार प्रदर्शन, जुस्को स्कूल जीता
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Jul 2024 7:37 PM
जमशेदपुर. सत्यम कुमार (64 रन), इमरान वकील (53) और कृष्णा भारद्वाज (4/3) के शानदार प्रदर्शन की मदद से गुरुवार को को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये
जमशेदपुर. सत्यम कुमार (64 रन), इमरान वकील (53) और कृष्णा भारद्वाज (4/3) के शानदार प्रदर्शन की मदद से गुरुवार को को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में आरके मिशन बिष्टुपुर को 142 रन से हराया. जुस्को स्कूल साउथ पार्क की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट पर 210 रन बनाये. सत्यम कुमार ने 64 और इमरान वकील ने 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. जवाब में आरके मिशन की टीम 17.4 ओवर में 68 रन पर ढेर हो गयी. जुस्को स्कूल की ओर से कृष्णा भारद्वाज ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में चार रन देकर तीन विकेट लिये. मनुरी विजय को दो विकेट मिला. कृष्णा भारद्वाज को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










