मुगलों की तरह इमारत व मंदिरों पर अपना नाम लिखवाना चाहते हैं सरयू राय : चंद्रगुप्त सिंह

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Jun 2024 1:06 AM

विज्ञापन

सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर के शंख मैदान में संरचना निर्माण कार्य की अनुशंसा कर विधायक सरयू राय एक सुंदर, रमणिक और लाखों लोगों की आस्था से जुड़े धार्मिक स्थल को बर्बाद करने में लगे हैं.

विज्ञापन

सूर्य मंदिर के आध्यात्मिक स्थल को बर्बाद करने की साजिश रच रहे हैं विधायक

जमशेदपुर :

सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर के शंख मैदान में संरचना निर्माण कार्य की अनुशंसा कर विधायक सरयू राय एक सुंदर, रमणिक और लाखों लोगों की आस्था से जुड़े धार्मिक स्थल को बर्बाद करने में लगे हैं. पिछले साढ़े चार से किसी न किसी माध्यम से वे सूर्य मंदिर के छठ घाट तालाब, आध्यात्मिक स्थल शंख मैदान की महत्ता को नष्ट करने की राजनीतिक साजिश कर रहे हैं. समिति के अध्यक्ष ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि समिति विगत 25 वर्षों से बिना किसी विवाद, लोभ-लालच और स्वार्थ के बिना आध्यात्मिक, सामाजिक एवं रचनात्मक कार्य कर रही है. परंतु विधायक मनगढ़ंत और तथ्यहीन आरोप से सूर्य मंदिर की पवित्रता को भंग करने की साजिश कर रहे हैं. भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सूर्य मंदिर समिति मंदिर परिसर की समुचित देखभाल और धार्मिक गतिविधियों का संचालन बिना किसी बाहरी हस्तक्षेप के शुद्ध धार्मिक भावना के साथ करती है और इसकी स्वच्छता और पवित्रता हमारे लिए सर्वोपरि है. कहा कि सूर्य मंदिर समिति किसी भी अपवित्र सोच वाली राजनीतिक हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं करेगी, जो लोगों की धार्मिक भावनाओं और सनातन परंपराओं को ठेस पहुंचाता हो.

सिर्फ क्रेडिट लेने की ताक में रहते हैं सरयू राय : चंद्रगुप्त सिंह

मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने कहा कि विधायक सरयू राय की मंशा सूर्य मंदिर को सजाने और संवारने की नहीं, बल्कि उसका समूल नाश करने की है. विधायक सरयू राय सिर्फ क्रेडिट लेने की ताक में लगे रहते हैं. कहा कि जिस प्रकार मुगल भारत आये और यहां की बड़ी-बड़ी इमारतों और मंदिर पर अपना नाम लिखवा गये, उसी प्रकार विधायक सरयू राय पूर्व विधायक एवं विकास पुरुष रघुवर दास समेत अन्य नेताओं के विकास कार्यों पर रंगाई-पुताई और साफ-सफाई कराकर सिर्फ अपना बड़ा शिलापट्ट लगवाने का काम कर रहे हैं. जिसमें टाउन हॉल तत्कालीन विधायक रघुवर दास के कार्यकाल में पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के द्वारा उद्घाटन किया गया था. टाउन हॉल में शिबू सोरेन के बोर्ड को हटाकर विधायक सरयू राय ने अपना बड़ा बोर्ड सिर्फ चेहरा चमकाने के लिए लगा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola