Corona Virus : एमजीएम में अब तक 50 मरीजों के सैंपल की जांच, सभी निगेटिव

Published by :Pritish Sahay
Updated at :20 Mar 2020 2:43 AM
विज्ञापन
Corona Virus : एमजीएम में अब तक 50 मरीजों के सैंपल की जांच, सभी निगेटिव

एमजीएम अस्पताल में अब तक शहर समेत पूरे राज्य से कोरोना के 50 सैंपलों की जांच की गयी है और सभी की रिपोर्ट निगेटिव आयी है.

विज्ञापन

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में अब तक शहर समेत पूरे राज्य से कोरोना के 50 सैंपलों की जांच की गयी है और सभी की रिपोर्ट निगेटिव आयी है. उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने गुरुवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग से जारी गाइडलाइन के अनुसार, जांच से संंबंधित जानकारी गोपनीय रखनी है, इसलिए इसके बारे में ज्यादा नहीं बताया जा सकता है. वैसे ये आंकड़े गुरुवार की शाम 4.30 बजे तक के हैं. लोगों को कोरोना को लेकर सावधानी बरतनी चाहिये. इससे चिंतित होने जरूरत नहीं है. कई स्थानों से राशन जमा करने की सूचना प्राप्त हो रही है, जबकि इसकी जरूरत नहीं है. सामाजिक दूरी बना कर इससे बचाव किया जा सकता है.

टीएमएच में भर्ती कोरोना के संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट निगेटिव : टीएमएच में भर्ती कोरोना के संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आयी है. अन्य दो संदिग्ध की रिपोर्ट भी निगेटिव आयी है. चार दिनों में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में तीन संदिग्ध मरीज मिले, पर किसी में भी कोरोना की पुष्टि नहीं हुई

सोशल मीडिया पर शहर में कोरोना के संदिग्ध मरीजों की संख्या को लेकर जारी किये जा रहे आंकड़ों पर सिविल सर्जन ने कहा कि जिले में कोरोना का एक भी मरीज नहीं है. स्थिति सामान्य है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जिले में अब तक तीन संदिग्ध मरीज मिले हैं और उनका सैंपल जांच के लिए एमजीएम वायरोलॉजी विभाग में भेजा गया था.

जहां कार्ड जांच में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आयी है. गाइडलाइन के अनुसार, इन मरीजों को आइसोलेशन में रखकर निर्धारित 14 दिनों तक आब्जर्व करने के बाद छोड़ दिया जायेगा. बारीडीह के अलावा जो अन्य दो संदिग्ध मरीज मिले हैं, वे सर्दी-खांसी व बुखार से पीड़ित हैं. उनकी मॉनिटरिंग की जा रही है. आज तक रांची के छह तथा शहर से तीन सैंपल जांच के लिए आये, सभी की रिपोर्ट निगेटिव आयी.

टू-बाइ-टू बस की सीट पर एक और टेंपो में पीछे की सीट पर दो ही सवारी बैठायें

जमशेदपुर : जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश कुमार रंजन ने कोरोना वायरस से बचाव और जागरुकता के लिए लंबी दूरी व अंतरराज्यीय बस संचालकों के एसोसिएशन तथा टेंपो चालकों के एसोसिएशन के साथ बैठक की. बस संचालकों को यात्रा करने वालों की ट्रेवल हिस्ट्री जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर, किस राज्य से आ-जा रहे हैं की जानकारी रजिस्टर में इंट्री करने का निर्देश दिया गया. साथ ही सवारी बैठाने से पहले बसों की डिटॉल से बढ़ाया से सफाई और सैनिटाइज करने का निर्देश दिया. साथ ही दो यात्रियों के बीच एक मीटर की दूरी रखने अौर टू सीटर बस में एक सीट पर एक यात्री को बैठाने का निर्देश दिया. इसका पालन एसी- गैर एसी समेत सभी बसो‍ं में करने का निर्देश दिया गया.

बसों से पर्दा हटा दिया गया है. इसके अलावा टेंपो एसोसिएशन के साथ बैठक कर घर से निकलने के पहले टेंपो की बढ़िया से सफाई करने और एक ट्रिप के बाद दूसरी ट्रिप के यात्रियों को बैठाने के पहले डिटॉल से धोने और सैनिटाइजर करने का निर्देश दिया गया. साथ ही यात्रियों के बीच एक मीटर की दूरी रखने अौर पीछे की सीट पर मात्र दो सवारियों को बैठाने का निर्देश दिया गया. मिनी बस संचालकों को भी बसों की साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन और एक मीटर की दूरी पर यात्री को बैठाने का निर्देश दिया गया.

लाइसेंस : टेस्ट व फोटो की प्रक्रिया 31 तक स्थगित

जिला परिवहन कार्यालय में लर्निंग लाइसेंस के लिए होने वाली टेस्ट अौर फोटो खिंचाने को 31 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. टेस्ट अौर फोटो के लिए लोगों के एक-दूसरे से सटकर लाइन लगने के कारण कोरोना से बचाव के लिए इसे स्थगित किया गया है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola