Jamshedpur news. एया फाउंडेशन ने महिला दिवस पर नारी शक्ति को किया सलाम

Updated at : 08 Mar 2025 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur news. एया फाउंडेशन ने महिला दिवस पर नारी शक्ति को किया सलाम

सफाई कर्मचारी, डॉक्टर, इंजीनियर, गार्ड और शिक्षिकाओं को सम्मानित किया

विज्ञापन

Jamshedpur news.

सामाजिक संस्था एया फाउंडेशन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बिष्टुपुर साउथ पार्क डिस्पेंसरी में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया. इसमें सफाई कर्मचारी, डॉक्टर, इंजीनियर, गार्ड और शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम में डॉ लतिका ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया. टाटा स्टील फाउंडेशन की प्रबंधक शालिनी कुजुर और कांग्रेस नेता धर्मेंद्र सोनकर ने भी महिलाओं को आगे बढ़ने और समाज में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराने के लिए प्रोत्साहित किया.

इस विशेष अवसर पर एया फाउंडेशन के संस्थापक दीपक मिश्रा ने सभी सदस्यों से शपथ दिलवाई कि वे महिलाओं का सम्मान करेंगे, उनके विकास में सहयोग देंगे और उनके अधिकारों की रक्षा करेंगे. यह संकल्प संस्था की प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि समाज में महिलाओं को समान अधिकार और अवसर मिले. इस आयोजन में उपस्थित महिलाओं ने एया फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola