रोमांचक मैच में रन रेडर्स की टीम दो विकेट से जीती

लिंक रोड स्थित एलआइसी ग्राउंड में चल रही अमित सिंह मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के एक रोमांचक मैच में रन रेडर्स की टीम ने सिंडिकेट एकादश
जमशेदपुर. लिंक रोड स्थित एलआइसी ग्राउंड में चल रही अमित सिंह मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के एक रोमांचक मैच में रन रेडर्स की टीम ने सिंडिकेट एकादश को दो विकेट से मात दी. सिंडिकेट की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 178 रन बनाये. अभिषेक वर्मा ने 58, सिद्धांत कुमार ने नाबाद 29 और ओम अरुण यादव ने 23 रन बनाये. रन रेडर्स के सिवांश व एम विजय ने तीन-तीन विकेट लिये. जवाब में रन रेडर्स की टीम 19.1 ओवर में आठ विकेट पर 180 रन बनाकर मैच जीत लिया. फरहान खान ने 57 रन, हसन रजा ने 29, मो अकमल 25 और आर्यन कुमार यादव ने 21 रन बनाये. मयंक सोलंकी को तीन विकेट मिला. फरहान खान प्लेयर ऑफ द मैच रहे. पूर्व रणजी क्रिकेटर राजीव नायर और बीजेपी के युवा नेता सुशील पांडे ने फरहान को पुरस्कृत किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










