बीएलएससीसी को हराकर रन रेडर्स की टीम सेमीफाइनल में

जमशेदपुर. एलआइसी मैदान, कदमा में खेले जा रहे अमित सिंह मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मैच में रन रेडर्स की टीम ने बीएलससीसी को
जमशेदपुर. एलआइसी मैदान, कदमा में खेले जा रहे अमित सिंह मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मैच में रन रेडर्स की टीम ने बीएलससीसी को 122 रन से हराया. रन रेडर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 248 रन बनाये. शुभम सिंह ने 49 और हसन रजा ने 37 रन बनाये. जवाब में बीएलएससीसी की टीम 14.2 ओवर में 126 रन पर सिमट गयी. पिंटू मांझी ने 54 रनों की पारी खेली. रन रेडर्स के मनुरी विजय और श्रेयस यादव ने चार व सार्थक ने दो विकेट लिये. श्रेयस कुमार प्लेयर ऑफ मैच रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










