यूथ इंटक के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष बने रोहन सिंह

नव नियुक्त पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
झारखंड प्रदेश यूथ इंटक ने रोहन सिंह को पूर्वी सिंहभूम का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। रितेश राय जैकी को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर: झारखंड प्रदेश यूथ इंटक के अध्यक्ष सत्यम सिंह ने रोहन सिंह को पूर्वी सिंहभूम जिला यूथ इंटक का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है. वहीं, रितेश राय ‘जैकी’ को झारखंड प्रदेश यूथ इंटक का सोशल मीडिया प्रभारी बनाया है.
प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सिंह ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारियों से उम्मीद है कि वे संगठन की विचारधारा का पालन करते हुए श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा और जनसेवा के कार्यों को नयी गति देंगे. इनसे संगठन को नयी ऊर्जा मिलेगी और ये राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जी संजीवा रेड्डी, यूथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ पी श्रीनिवासन तथा झारखंड प्रदेश इंटक अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय के नेतृत्व को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अशोक झा
अशोक कुमार झा प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनके पास 20 वर्षों से अधिक का एक लंबा, समृद्ध और विविधतापूर्ण अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










