हवलदार में प्रमोशन पाने वाले 67 सिपाही को बैच लगाकर की दी बधाई

प्रमोशन मिलने पर जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है : एसएसपी
प्रमोशन मिलने पर जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है : एसएसपी फोटो- 30 पुलिस लाइन जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के 67 सिपाही हवलदार में प्रमोशन होने के बाद सोमवार को एसएसपी किशोर कौशल गोलमुरी पुलिस लाइन पहुंचे. जहां प्रमोशन पाने वाले सिपाहियों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया. एसएसपी किशोर काैशल ने सिपाही से हवलदार में प्रमोशन पाने वाले 67 पुलिसकर्मी को बैच लगा कर उन्हें बधाई दिये. सिटी सह ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने भी कुछ हवलदार को बैच प्रदान की बधाई दिये. एसएसपी ने कहा कि इस बात का ध्यान रखना बेहत जरूरी है कि प्रमोशन मिलने के साथ जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है. सभी अपने कर्तव्य का बेहतर तरीके से पालन करें.ईमानदारी से नौकरी करे. एसएसपी ने सभी हवलदारों को उनके आगे की नौकरी के लिए शुभकामनाएं भी दी. मौके पर सार्जेंट मेजर एवं पुलिस एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










